meri apni soch

 सुनो सबकी.... करो अपने मन की...


अकसर हम ये सोचते है कि चार लोग क्या कहेंगे और इसी सोच के वजह से हम अपनी सोच नहीं रख पाते है और न ही उससे अपने पर्सनल लाइफ में इस्तेमाल कर पाते है,हमारे जीवन में हर कोई सलाह देता है जैसे माता पिता,दोस्त, रिश्तेदार, यहां तक कि अंजान लोग भी जिनसे हम सांयोगिक मिलते है,हर कोई अपने अनुभवों, धारणाओं और सोच के आधार पर हमें सही और गलत का पाठ पढ़ाता है। लेकिन क्या सच में हमें हर किसी की बात माननी चाहिए? या फिर अपने दिल की बात सुननी चाहिए?

कहा जाता है कि इस दुनिया में हम अकेले आए थे और अकेले ही चले जाएंगे, किसी का साथ बस इन दोनों  सफर के बीच में ही रहता है और इस सफर में कई मोड़ भी आते है जिसे हमें पार करना होता है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होता है। हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर हम लोगों की बात सुनते क्यों है आखिर सुनना जरूरी क्यों है, तो इसका जवाब मेरे हिसाब से यह है कि सुनना एक कला है। जब हम दूसरों की बातें सुनते है तो हमें कई तरह के विचार, अनुभव, दृष्टिकोण मिलते है। यह हमें चीजों को नए नज़रिए से देखने और समझने में मदद करता है। कभी कभी ऐसा होता है कि दूसरों की सलाह हमें अपना फायदा भी करवाती है लेकिन ऐसा जरूरी हर बार नहीं होता हैदूसरों को बात सुननी तो चाहिए लेकिन आंख मूंदकर उसपे विश्वास करना सही नहीं है,जैसे पांच उंगलियां बराबर नहीं होती ठीक वैसे ही हर इंसान की अपनी एक अलग सोच होती है|

हर इंसान का अलग नज़रिया होता है, और ये कोई गलत बात नहीं है। अकसर लोग दूसरे को बातों को इतना गौर कर लेते है जिससे वो खुद से कुछ कर नहीं पाते और इसी वजह से वो कमजोर होने लगते है अपने हालत से। हमारे जीवन के फैसले हमें की लेने होते है, क्योंकि आख़िर में परिणाम हमें की झेलने होते है, हमें अपने फैसले खुद लेने की क्षमता होनी चाहिए,अपने दिल की आवाज़ को पहचानी चाहिए, इसीलिए हमें अपनी अंतरात्मा की सुननी चाहिए वह हमें सही राह दिखाएगी। अगर आप कोई निर्णय लेते है और आपको अंदर से सही महसूस हो रहा है तो वो जरूर करे इससे आपके मन को शांति मिलेगी।अगर कही गलती भी हो जाए तो उससे सिख की तरह ले।अपने आपको पॉजिटिव वे में बदलने की कोशिश करे|

वहीं चीज़ करे जो आपको मन हो इससे आपका मन भी शांत रहेगा और आपको खुशी भी मिलेगी!

अगर आप यह सोचेंगे कि लोग  क्या सोचेंगे ।।।तो फिर लोग क्या सोचेंगे?? यह लाइन दोबारा जरूर पढ़िएगा!!