cinema and fashion
सिनेमा और फैशन ट्रेंड: फिल्मों से बदलते स्टाइल स्टेटमेंट सिनेमा सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम नहीं है; यह समाज, संस्कृति और फैशन पर गहरा प्रभाव डालता है। जब भी कोई फिल्म सुपरहिट होती है, उसके किरदारों का स्टाइल, पहनावा और हेयरस्टाइल तेजी से ट्रेंड में आ जाता है। युवाओं के लिए फिल्मों से प्रेरित फैशन सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और एटिट्यूड का हिस्सा बन जाता है। 1– सिनेमा का फैशन पर असर 1950-60 के दशक में मधुबाला, नर्गिस और राजकपूर जैसे सितारों का फैशन लोगों के दिलों पर राज करता था। साड़ियों की खूबसूरती, काजल से भरी आंखें और रेट्रो स्टाइल ग्लैमरस माने जाते थे। फिर 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन के फ्लेयर्ड पैंट्स, जंपसूट्स और रेखा की सिल्क साड़ियों ने धूम मचा दी। 2. 90’s और 2000’s – बॉलीवुड फैशन का नया दौर राज और सिमरन (DDLJ) – शाहरुख खान के लेदर जैकेट और काजोल के पंजाबी सूट हर युवा की पसंद बन गए। कुछ कुछ होता है (1998) – काजोल का बॉयकट हेयर और शाहरुख का 'cool' लिखा हुआ चेन वाला पेंडेंट युवाओं में ट्रेंड बन गया। 3. मॉडर्न सिनेमा और फैशन – सोशल मीडिया का प...