cinema and fashion

 सिनेमा और फैशन ट्रेंड: फिल्मों से बदलते स्टाइल स्टेटमेंट


सिनेमा सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम नहीं है; यह समाज, संस्कृति और फैशन पर गहरा प्रभाव डालता है। जब भी कोई फिल्म सुपरहिट होती है, उसके किरदारों का स्टाइल, पहनावा और हेयरस्टाइल तेजी से ट्रेंड में आ जाता है। युवाओं के लिए फिल्मों से प्रेरित फैशन सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और एटिट्यूड का हिस्सा बन जाता है।

 1– सिनेमा का फैशन पर असर
1950-60 के दशक में मधुबाला, नर्गिस और राजकपूर जैसे सितारों का फैशन लोगों के दिलों पर राज करता था। साड़ियों की खूबसूरती, काजल से भरी आंखें और रेट्रो स्टाइल ग्लैमरस माने जाते थे। फिर 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन के फ्लेयर्ड पैंट्स, जंपसूट्स और रेखा की सिल्क साड़ियों ने धूम मचा दी।

2. 90’s और 2000’s – बॉलीवुड फैशन का नया दौर
राज और सिमरन (DDLJ) – शाहरुख खान के लेदर जैकेट और काजोल के पंजाबी सूट हर युवा की पसंद बन गए।
कुछ कुछ होता है (1998) – काजोल का बॉयकट हेयर और शाहरुख का 'cool' लिखा हुआ चेन वाला पेंडेंट युवाओं में ट्रेंड बन गया।
3. मॉडर्न सिनेमा और फैशन – सोशल मीडिया का प्रभाव
आज के दौर में दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयाँ’ वाली स्लिप ड्रेस, रणवीर सिंह का एक्सपेरिमेंटल फैशन या आलिया भट्ट के ‘Rocky Aur Rani’ के ट्रेडिशनल लुक्स फैशन ट्रेंड सेट करते हैं।
4. वेब सीरीज और डिजिटल ट्रेंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी फैशन को नए आयाम दिए हैं। ‘Emily in Paris’ जैसी विदेशी वेब सीरीज से ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स भारत तक पहुंचे, तो ‘Made in Heaven’ जैसी भारतीय सीरीज ने वेडिंग फैशन को नया स्टाइल दिया।

5. फिल्मों से प्रेरित कुछ आइकॉनिक फैशन ट्रेंड

धूम 2 – ऋतिक रोशन के स्टाइलिश वेस्टर्न लुक

जब वी मेट – करीना कपूर का पटियाला सूट और टी-शर्ट

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा – बीच फैशन और कैजुअल समर वियर

पद्मावत – दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशनल राजस्थानी लहंगे

गली बॉय – स्ट्रीट वियर और हुडी कल्चर
सिनेमा और फैशन का रिश्ता हमेशा गहरा रहा है। युवा फिल्मी सितारों को देखकर अपने स्टाइल को डेवलप करते हैं और हर नई फिल्म के साथ एक नया ट्रेंड सेट होता है। सिनेमा न सिर्फ एक कहानी कहता है, बल्कि लोगों को एक नया अंदाज भी सिखाता है